एक फिर अमेरिका कि Cyble inc के सायबर रिसर्चर्स ने खुलासा किया है एक लाख से ज्यादा भारतीयों के रिकार्ड्स ऑनलाइन लिक हुए है. छानबीन करने पर पता चला है कि यह डेटा 2017 से लेकर 2020 तक का है . जो भी व्यक्ति इसे डार्क वेब पर बेच रहा है वो कोई जानी मानी हस्ती नही है . इस वजह से बहुत जल्दी से उसके के तरफ ध्यान आकर्षित नहीं होता है . डेटा लिक करने वाले ने बताया है कि उसके पास भारत के विभिन्न क्षेत्र से डेटा उपलब्ध है. Cyble कि टीम ने कुछ सेम्पल डेटा हासिल किया जिसमे ज्यादातर जानकारी सही और सटीक पाई गई है . हेकर कि जानकारी के मुताबिक़ उसके पास करीब करीब 100 GB का डेटा है .
डार्क वेब पर लिक हुए डेटा में ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आई डी कार्ड, आधार कार्ड, पान कर वगेरे का समावेश होता है . Cyble inc के मुताबिक यह जानकारी अब कि बार किसी गवर्मेंट वेब साईट से नहीं बल्कि थर्ड पार्टी लोकेशन से लिक हुई है . ऐसी वेबसाईट जहा पर के वाय सी जानकारी रखी गई थी .
100,000+ Indian Nationals IDs Leaked in the Darknet! https://t.co/xCSijvXXFA
— Cyble (@AuCyble) June 2, 2020
जब से लोक डाउन का दौर शुरू हुआ है तब से हेकिंग के मामलो में बढ़ोतरी हुई है , इससे पहले भीम एप से 70 लाख से ज्यादा भारतीयों के डेटा लिक होने कि खबर आई थी . फिर खबर निकल कर आई कि कुछ चाइनीज एप एंड्राइड फोन में से डेटा हेक कर रही है . बिच में यह भी खबर आई कि भारत सरकार कि महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक डीजीलोकर का डेटा लिक हुआ , बाद में उसे सही भी किया गया . यदि आप को लगता है कि आपकी कोईभी जानकारी इ मेल से लेकर बेंक अकाउंट नम्बर लिक हुआ है तो उसे आप एक बार amibreached.com पर जा कर चेक कर सकते है .
